भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,रविवार 17 अक्टूबर,अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद डिंडोरी नगर इकाई के कार्यकारिणी गठन को लेकर सरस्वती विद्यालय में बैठक संपन्न हुई। इस अवसर पर प्रमुख रूप से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से विभाग कार्यवाह प्रकाश मिश्रा, विद्यार्थी परिषद मंडला विभाग के विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैस एवं नगर अध्यक्ष प्रोफेसर नरेंद्र राजपूत उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के विभाग कार्यवाह प्रकाश मिश्रा द्वारा विद्यार्थी परिषद के उद्देश्य एवं संगठन के कार्य पद्धति के बारे में विस्तार से बताया गया वही पर विद्यार्थी परिषद के विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह एवं नगर अध्यक्ष प्रो. नरेंद्र राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से ही छात्र हित एवं राष्ट्र हित में कार्य करती आ रही है, युवाओं को राष्ट्रहित में सजग रहकर देश समाज की सेवा करना, अपने कर्तव्यों का बोध करना सिखाती है। विद्यार्थी परिषद युवाओं को राष्ट्रवादी विचारधारा से जोड़कर काम कर रही है। यह एक ऐसा छात्र संगठन है जिसमे प्रत्येक वर्ष नवीन कार्यकारणी की घोषणा की जाती है। आज इस अवसर पर डिंडोरी नगर की नवीन कार्यकारणी की घोषणा विभाग संगठन मंत्री द्वारा की गई। जिसमें नगर अध्यक्ष प्रोफ़ेसर नरेंद्र राजपूत उपाध्यक्ष प्रोफेसर तरुण राठौर, नगर सह मंत्री निदा खान, अंबिका अहिरवार, धनेश बघेल, धीरेंद्र चक्रवर्ती, नगर कोषाध्यक्ष प्रो. विकाश जैन, नगर कार्यालय मंत्री महेश यादव, नगर एस.एफ डी. शिल्पी साहू, सह एस.एफ डी. प्रमुख अंजली परस्ते, नगर एस. एफ. एस. प्रमुख सोभित नेताम, सह एस.एफ.एस. प्रमुख पिंकी वर्मन, नगर राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख सृष्टि गौले, नगर क्रीडा प्रमुख रवि राजपूत, सह क्रीडा प्रमुख राजा झारिया, नगर तकनीकी प्रमुख विजय राजपूत, नगर स्टडी सर्कल प्रमुख रिचा ठाकुर, सह स्टडी सर्कल प्रमुख शिवानी वर्मन, विद्यालयिन कार्य प्रमुख रोहित राजपूत, एनसीसी प्रमुख ललित सैयाम, एन.एस.एस. प्रमुख अरविंद भांटिया नगर छात्रावास प्रमुख शिव कुमारी सैयाम, नगर कार्यकारिणी सदस्य मानसी बुनकर बनाए गए। कार्यकारणी गठन के पश्चात सभी कार्यकर्ताओं को विभाग संगठन मंत्री द्वारा दायित्व के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। साथ ही बैठक में प्रमुख रूप से प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य शिल्पा वर्मन पुष्पा पेंद्राम, शारदा बर्मन, अपर्णा तिवारी, प्रियंका उइके, शिवानी बर्मन, देवेंद्र ठाकुर, शंकर कोरवे, रघुनंदन झारिया, बलराम झारिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
