घर मे घुसा ट्रक एक की मौत , तीन अन्य घायल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

घर मे घुसा ट्रक एक की मौत , तीन अन्य घायल

आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 11 फरवरी,गाड़ासरई- थाना क्षेत्र अंतर्गत जबलपुर अमरकंटक हाइवे पर गुरुवार की देर रात 2 बजे के लगभग  चंदना माधोपुर गांव में एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर मकान के अंदर जा घुसा। इस हादसे में मकान के अंदर सो रही एक आठ वर्षीय मासूम बच्ची सुहानी परस्ते पिता राजकुमार परस्ते की मौत हो गई एवं परिवार के अन्य 3 लोग घायल हो गए।  जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी गाड़ासरई अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना देर रात की बताई जा रही है लेकिन ट्रक की रफ्तार कितनी ज्यादा रही होगी जिसका अंदाजा मकान की तस्वीरों को देखकर लगाया जा सकता है। घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया है तो वहीं पुलिस मौके पर पहुंच कर जांच में जुट गई है। शुक्रवार को सुबह बच्ची का पोस्टमार्टम गाड़ासरई में कराया गया , और शव परिजनों को सौप दिया गया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।