नया परिसीमन कर दाढ़ बिदयपुर से अलग कर ग्राम लुकामपुर को नए राजस्व ग्राम बनाने की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

नया परिसीमन कर दाढ़ बिदयपुर से अलग कर ग्राम लुकामपुर को नए राजस्व ग्राम बनाने की मांग

भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 11 फरवरी,डिंडोरी विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दाढ़ विदयपुर के ग्राम लुकामपुर को नए राजस्व ग्राम घोषित किया जाए ऐसा ग्रामीणों का कहना है नए परिसीमन कर राजस्व ग्राम एवं नए ग्राम पंचायत गठित करने के लिए ग्रामीणों ने कलेक्ट्रेट आकर एसडीएम को लिखित आवेदन दिया है ग्रामीणों  ने आवेदन में दो पंचायत बनाने की मांग की है।ग्रामीणों का कहना है कि 2011 की जनगणना के अनुसार ग्राम डाढ़विदयपुर माल की जनसंख्या महिला पुरुष दोनों की संख्या 3441 है जिसमें  लुकामपुर की जनसंख्या 2448 है कि ग्राम पंचायत की कुल जनसंख्या 6556  हैं जिसको लेकर ग्रामीणों ने जिला निर्वाचन अधिकारी को आवेदन किया है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।