भगवान शिव को मनाने लगे रहे भक्त
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 1 मार्च,शहपुरा:- महाशिवरात्रि भारतीयों का एक प्रमुख त्यौहार है। यह भगवान शिव का प्रमुख पर्व है। माघ फागुन कृष्ण पक्ष त्रयोदशी को महाशिवरात्रि पर्व मनाया जाता है। माना जाता है कि सृष्टि का प्रारम्भ इसी दिन से हुआ। पौराणिक कथाओं के अनुसार इस दिन सृष्टि का आरम्भ अग्निलिंग (जो महादेव का विशालकाय स्वरूप है) के उदय से हुआ। इसी दिन भगवान शिव का विवाह देवी पार्वती के साथ हुआ था। साल में होने वाली 12 शिवरात्रियों में से महाशिवरात्रि को सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है|भारत सहित पूरी दुनिया में महाशिवरात्रि का पावन पर्व बहुत ही उत्साह के साथ मनाया जाता है इसी क्रम में शहपुरा सहित आसपास के छेत्र में महाशिवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाया गया, शाहपुरा सहित हलचल धारा,बरखेड़ा ,कल्याण केंद्र बरगांव,पाताल धारा,में महाशिवरात्रि पर्व में विभिन्न आयोजन किया गया नगर के शिव मंदिर और MPEB में स्थित शिव मंदिर में विशेष साज सज्जा की गई और चार पहर की पूजा का आयोजन किया गया साथ ही कल्याण केंद्र बरगांव में मेला का आयोजन किया गया ,जहाँ पर शिव भक्तों ने माधवेश्वर भोले नाथ के दर्शन कर मेला का लुफ्त उठाया ।
