चकरार नदी का मामला
जनता भासन्त की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज़ 24 डिंडोरी,
जिला मुख्यालय से 55 किलोमीटर दूर स्थित बाजाग थाना क्षेत्र में एक अज्ञात पुरुष के शव मिलने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है प्राप्तजनकारी के अनुसार मृतक पुरूष की अभी शिनाख्त नही की जा सकी है। वही पुलिस को सूचना मिलने पर बाजाग क्षेत्र के बड़े नदी में शव तैरते देखे जाने की सूचना मिली के बाद पुलिस ने स्थानीय और पुलिस बल की मदद से शव को बाहर निकल लिया है,वही घटना की बारीकी से जांच की जा रही है, प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक की उम्र लगभग 35 वर्ष आंकी गई है। पुलिस द्वारा घटना की बारीकी से जांच सुरु कर दी गई है।
जैसे ही शाम 5.30 बजे घटना की जानकारी स्थानीय जन को लगी कि बिजौरा रोड़ पुल पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिला जिसे देखने बड़ी संख्या में भीड़ लग गई जब स्थानीय ग्रामीणों ने एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश चकरार नदी में देखी तो उन्होंने इस घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी। हालांकि अभी इस व्यक्ति के बारे फिलहाल कोई कुछ नहीं बता पा रहा है, मतलब साफ है कि यह व्यक्ति कहीं बाहर का है जबकि इसका नाम पता कुछ भी पता नहीं चल रहा है वहीं जानकारी के अनुसार शव कल रात का बताया जा रहा है क्योंकि शव पर मछली या अन्य जलीय जंतुओं के खाए जाने का संकेत मिल रहा है। जिस व्यक्ति को इसके बारे में यदि कोई जानकारी मिलती है तो बजाग थाने को जानकारी देवें।
