गणेश पांडे की रिपोर्ट
आईविटनेस न्यूज़ 24, गुरुवार 29 जून,
डिंडोरी। जिला मुख्यालय के वार्ड नंबर 10 शांति नगर निवासी बसंती बाई नंदा पति रवि नंदा उम्र लगभग 29 वर्ष ने कल दिनांक 28 जून दिन बुधवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी लगते ही आसपास के लोग एकत्र हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस कल रात ही पहुंच गई थी और मकान में ताला लगा दिया था ।आज सुबह लगभग 10:00 बजे के आसपास पुलिस मौके पर पहुंच गई और मृतिका का शव ,शव वाहन में पोस्टमार्टम हेतु जिला चिकित्सालय भेज दिया गया है। इस संबंध में जब मृतिका के पति रवि नंदा से बात की गई तो उसने बताया कि कल शाम लगभग 5:00 बजे जब मैं अपने काम से लौटकर घर पहुंचा, तब मुझे पता चला की ऐसी घटना हो गई है फिलहाल मुझे भी नहीं पता है कि आत्महत्या का क्या कारण हैं। खबर लिखे जाने तक आत्महत्या का वास्तविक कारण पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
