जिला बाढ नियंत्रण कक्ष में निगरानी हेतु लगाई गई ड्यूटी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जिला बाढ नियंत्रण कक्ष में निगरानी हेतु लगाई गई ड्यूटी

 


गणेश पांडे की रिपोर्ट

आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 28 जून
 डिंडोरी। जिले में बाढ आपदा से निपटने के लिए जिला कलेक्ट्रेट कार्यालय के भू-तल कक्ष क्रमांक 25 में जिला बाढ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है। जिला बाढ नियंत्रण कक्ष का दूरभाष क्र. 07644-234600 है। जिला बाढ नियंत्रण प्रभारी संयुक्त कलेक्टर सुश्री रजनी वर्मा द्वारा तत्संबंध में पत्र जारी कर आगामी आदेश पर्यन्त तक के लिए बाढ नियंत्रण कक्ष में 26 जून 2023 से अधिकारी/कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। जारी पत्रानुसार सहायक राजस्व निरीक्षक श्री घनश्याम वनवासी मो. 7770808325 और भृत्य श्री कन्हैया यादव मो. 8085368319 की ड्यूटी सुबह 6ः00 बजे से दोपहर 12 बजे तक, तकनीकी सहायक श्री सुनील त्रिपाठी मो. 9926009782 और अनुरेखक श्री कैलाश चंद राठौर मो. 9285079048 की ड्यूटी दोपहर 12ः00 बजे से शाम 6ः00 बजे तक, मानचित्रकार श्री रामेश्वर इरपाची मो. 7610324510 और भृत्य श्री प्रेमसिंह मरावी की ड्यूटी शाम 6ः00 बजे से रात्रि 12ः00 बजे तक, मानचित्रकार श्री महेश सिंह मरावी मो. 8964944713 और भृत्य श्री अनिल कुमार नामदेव मो. 9174651557 की ड्यूटी रात्रि 12ः00 बजे से सुबह 6ः00 बजे तक लगाई गई है। जिला बाढ नियंत्रण कक्ष का प्रभारी अधीक्षक भू-अभिलेख श्री गिरीश धुलेकर मो. 7694082585 को बनाया गया है।


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।