आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 30 जून
डिंडोरी।अनुविभागीय अधिकारी राजस्व डिंडौरी श्री रामबाबू देवांगन ने आकाशीय बिजली गिरने से मृत ग्राम बरबसपुर की तुलसी बाई के निकटतम वारिसान पति रामकुमार को राजस्व पुस्तक परिपत्र के प्रावधान के अनुसार चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। तुलसी बाई पति रामकुमार की 17 मार्च 2023 को आकाशीय बिजली गिरने से मृत्यु हो गई थी।
