गणेश पाण्डे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 18 मार्च,डिन्डोरी कुछ समय पूर्व शहपुरा विकासखंड अंतर्गत हुई बड़ी सड़क दुर्घटना से ना तो आम जनता ने सबक लिया ना ही प्रशासन ने जहां एक और जिले में कई जगह ओवरलोडिंग की शिकायतें मिल रही है।वहीं प्रशासनिक कर्यवाही के चलते कागज दुरुस्त न होने के चलते कुछ समय तक जिन ऑटो चालकों ने काम बंद कर रखा था। वो फिर सडकों पर दौड़ने लगी है।
इतनी बड़ी दुर्घटना जिसमें एक दर्जन से ज्यादा मौतें और दर्जनों घायल होने के बाद जबलपुर डिण्डोरी मार्ग पर और डिण्डोरी अमरकंटक मार्ग पर ऑटो दुर्घटना हो चुकी है।
इन बड़ी घटना से ना तो प्रशासन ने सबक लिया ना आम जनता ने।
यातायात व पुलिस की कार्यवाही से बचने के लिए कुछ समय तक ऑटो चालकों ने काम बंद कर रखा था। विगत 10 तारीख को यातायात आरटीओ विभाग द्वारा शिविर लगाकर वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त कराए जा रहे थे।
जिसमें कुछ वाहनों के दस्तावेज दुरुस्त हो गए लेकिन कुछ वाहन चालकों ने अपने दस्तावेज दुरुस्त नहीं कराए और अब बिना दस्तावेज दुरुस्त कराए बिना फिटनेस /परमिट के बहुत से वाहन फिर से सड़कों पर दौड़ने लगे हैं।
जबकि कुछ समय पूर्व पुलिस अधीक्षक अखिल पटेल के निर्देशन में सडक सुरक्षा को बढ़ावा देने व सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस व थानों की टीमों द्वारा वाहन मालिको, चालकों और वाहन के परमिट, ड्रायविंग लाईसेंस, फिटनिस एवं अन्य सभी दस्तावेजों की जांच व कार्यवाही की गई। सभी थाना, चौकी प्रभारियों द्वारा पूर्व में 3 श्रेणी में कार्यवाही करते हुए बस, तूफान, ट्रेक्टर, पिकअप, ऑटो रिक्शा तथा अन्य माल वाहक जो सवारी ढोने का भी कार्य करते हैं, इन वाहनों पर कार्यवाही करते हुये बिना परमिट के चल रहे वाहन, बिना ड्रायविंग लाईसेंस, फिटनेस, बीमा, ओव्हर लोड, क्षमता से अधिक सवारी, ओव्हर हाईट, बिना पीयूसी, वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग, फर्स्टएड बॉक्स, अग्निशामक यंत्र, शिकायत पुस्तिका, पार्किग लाईट, इंडीकेटर, साइड ग्लास एवं मोटर व्हीकल एक्ट की अन्य धाराओं में वाहनों के मालिक एवं चालकों के विरुद्ध कार्यवाही की गई थी।
जिसमे जिन वाहनों में गंभीर अनियमिताएं पाई गई, उनके
परमिट एवं लाईसेंस निरस्त किए गए थे।
वहीं आगे भी ऐसे नियमों का पालन नहीं करने वाले गाडी मालिक व चालकों के विरुद्ध कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।
आज यह कहावत चरितार्थ होती नजर आ रही है
" वक्त के साथ जख्म भर जाते है "
बस इसी तरह उस बढ़ी घटना के जख्म भरचले और यातायात उसी पुराने ढर्रे की ओर जाता नजर आने लगा।

