रविवार 17 मार्च
डिंडौरी जिले में नर्मदा नदी में शव मिलने से सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि भवतरणी मंदिर के पास नर्मदा नदी में 42 वर्षीय युवक की लाश मिली है। मामले की जानकारी लगते ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के डिंडोरी का है।
:घटना की जानकारी लगते ही नर्मदा नदी किनारे लोंगो की भीड़ जमा हो गई। वहीं कोतवाली पुलिस को भी जानकारी लगते ही घटना स्थल पर पहुंची। शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया ।
जानकारी के अनुसार सन्तोष बर्मन उर्फ संतू उम्र 42 वर्ष पिता स्व. रमेश कुमार बर्मन उर्फ पापा थाना अंतर्गत रहली मोहल्ला डिंडौरी का निवासी था, जिसकी लाश नर्मदा नदी में मिली। पुलिस ने इसकी पुष्टि की है।
बताया गया कि सन्तोष बर्मन को दोपहर के समय मे बाजार में देखा गया था, लेकिन संतोष बर्मन देवरा तरफ डैमघाट के पास पहुंच गया दरअसल वह कुछ हद तक मानसिक रूप से विक्षिप्त भी था यह समझ से परे है। फिलहाल कोतवाली पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।
