डिंडोरी। जिला मुख्यालय में रविवार शाम को हल्की-फुल्की बूंदाबांदी और मौसम खराब होने से ही बिजली विभाग के मेंटेनेंस की पोल खुल गई। दिन भर में कम से कम 10 बार लाइट बंद हुई और चालू हुई। ऐसी स्थिति में विभाग के द्वारा कैसा मेंटेनेंस किया गया है इस बात का सहज ही अनुमान लगाया जा सकता है। जब जिला मुख्यालय में यह स्थिति है तो ग्रामीण क्षेत्र की स्थिति क्या होगी यह सोचने वाली बात है। वैसे भी शहपुरा वितरण केंद्र के आसपास के क्षेत्र में लगातार बिजली बंद होने की शिकायत है कई महीनो से चल रही है जिन पर किसी भी प्रकार का सुधार नहीं हो पा रहा है।
