डिन्डोरी जिले अंतर्गत आने वाले ग्राम कमको मोहनिया से खुलेआम बिना रॉयल्टी के धड़ल्ले से रेत परिवहन किया जा रहा है। कल रविवार को रेत खदान कमको मोहनिया से लगभग 25 गाड़ियाँ निकली जिनमे 8 गाड़ियाँ बिना रायल्टी के निकली
ग्राम कमको मोहनिया से
खुलेआम बिना रॉयल्टी के धड़ल्ले से रेत परिवहन किया जा रहा है। रेत परिवहन के लिए
जितनी गाड़ियां चल रही है उनमें से 50% गाड़ियां बिना रॉयल्टी के चल रही है। सूत्रों
के अनुसार इसकी जानकारी संबंधित विभाग के अधिकारियों को भी है। जहां रॉयल्टी का 12000
लगना है वहां 10000 लेकर ठेकेदार बिना
रॉयल्टी के रेत ले जाने दे रहा है जिसके कारण कहीं ना कहीं शासन को भी आर्थिक
क्षति हो रही है। शासन को मिलने वाली रॉयल्टी की राशि ठेकेदार की जेब में जा रही
है।

