मैया अभियान के तहत कार्यरत सदस्यों के सफल यात्रा का समापन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

मैया अभियान के तहत कार्यरत सदस्यों के सफल यात्रा का समापन

 

आई विटनेस न्यूज़ 24 सोमवार 29 अप्रैल

             कलेक्टर विकास मिश्रा के निर्देशन में गत 11 दिसंबर 2022 से संचालित मैया अभियान के तहत प्रत्येक रविवार को नर्मदा के तटों की सफाई की जा रही है। इस अभियान के तहत जिला प्रशासन के अधिकारी, गणमान्य नागरिक, विद्यार्थी आदि सम्मलित होते रहे हैं।

             मैया अभियान के तहत जुडे हुए नियमित सदस्यों को जिला प्रशासन की ओर से आयोध्या, प्रयागराज, मैहर की यात्रा कराई गई। यात्रा में 24 सदस्य दर्शनों के लिए गए। जिन्होंने नियमित रूप से नर्मदा तटों की सफाई में अपना अहम योगदान दिया है। यात्रा के दौरान ठहरने की व्यवस्था जिला प्रशासन के द्वारा कराई गई। यात्रा के समापन पर सभी सदस्यों का स्वागत पुष्पमाला से नर्मदा तट पर किया गया। सभी सदस्यों ने सफल यात्रा के लिए कलेक्टर विकास मिश्रा और जिला प्रशासन का आभार प्रकट किया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।