डिंडोरी
जिले के गोपालपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चौरादादर में सामुदायिक पुलिसिंग के
अतंर्गत स्कूली छात्र/ छात्राओं अभिभावको एवं उपस्थित ग्रामीणजनों को 1 जुलाई 2024 से
भारत में प्रभावशील नए कानून के संबंध में धाराओं व कानून को संक्षिप्त रूप में
अवगत कराई गई साथ ही अपराध रोकथाम के संबंध में साइबर फ्रॉड ऑनलाइन होने वाले
अपराधों से बचने के तरीके समझाए गए गुड टच बैड टच एवं नशा मुक्ति अभियान अंतर्गत नशा ना करने के बारे में
जानकारी दी गई और साथ ही "एक पेड़ मां के नाम" अभियान अतंर्गत पेड़
लगाने के बारे में भी जानकारी देकर लोगो को जागरूक किया गया एवं उपस्थित सभी
ग्रामीण एवं छात्र/छात्राओं से पुलिस द्वारा अपील की गई कि स्वयं एवं परिवार के
प्रत्येक सदस्य द्वारा एक पौधा लगाया जावे ताकि पर्यावरण को सुरक्षित हो सके।
उक्त कार्यक्रम में चौकी प्रभारी गोपालपुर सउनि प्रकाश श्रीवास एवं अन्य पुलिस
स्टॉफ उपस्थित थे ।
.jpeg)
