डिण्डौरी।
विकास खंड अन्तर्गत दूरस्थ ग्राम मोहगांव और चंदोल के ग्रामीणो के लिए जरा सी
बारिस मुसीबत लेकर आती है । चिचरिंगपुर और मोहगांव के बीच सिलगी नदी का पुल जल
मग्न हो जाता है जिससे आवाजाही बंद हो जाती है। ग्राम पंचायत चिचरिंगपुर के
उपसरपंच अनुशधारी पन्द्राम ने बतलाया कि 2017.18 में चिचरिंगपुर से मोहगांव तक
प्रधान मंत्री सडक का निर्माण कराया गया इसी दौरान सिलगी नदी में सीमेंट की पुलिया
डालकर पुल का निर्माण किया गया था। जिसकी उचाई कम होने के कारण सिलगी नदी में बाढ
के दौरान बहकर आया कचरा और लकड़ी समा गया है। जिसके कारण बारिस के दौरान मामूली
बाढ आने की दषा में पुल के ऊपर पानी चढ जाता है जिससे आवागमन पूरी तरह प्रभावित
रहता है जिनमें मूलतः दो गांव ग्राम चंदोल व मोहगांव प्रभावित होते है। चंदोल में
लगभग 500 एवं मोहगांव में 800 की आबादी निवासरत है जिसमें नौकरी पेशा के साथ स्कूली
बच्चे भी शामिल है। बाढ की दशा में सभी प्रभावित रहते है। आलम यह है कि सिलगी नदी
में आस पास के ईलाके सहित जंगल का पानी आकर समाता है और जरा सी बारिस के साथ बाढ
जैसे हालात बन जाते है बारिस के चार माह ग्रामीणो को मुसीबतो को सामना करना पडता
है। जिला मुख्यालय या अन्य ग्रामो तक पहुंचने के लिए यही एक मात्र मार्ग है जहां
से आवागमन होता है। ग्रामीणो की मांग है कि नदी में ऊंचे पुल का निर्माण कर दिया
जाये तो आवागमन आसानी से हो पायेगा।
Home
डिंडौरी
हल्की बारिश में ही हो जाता है मार्ग अवरुद्ध, पुलिया में लकड़ी और कचरा फंस जाने से नहीं हो पा रही पानी की निकासी
हल्की बारिश में ही हो जाता है मार्ग अवरुद्ध, पुलिया में लकड़ी और कचरा फंस जाने से नहीं हो पा रही पानी की निकासी
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।

