23 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त करने की मांग - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

23 सूत्री मांगों को लेकर कर्मचारी संघ ने सौंपा ज्ञापन, 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को TET से मुक्त करने की मांग

आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 8 सितम्बर,मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रांतीय नेतृत्व के निर्देशानुसार मंगलवार को डिंडौरी जिले के सभी तहसील एवं विकासखंड मुख्यालयों में कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रधानमंत्री भारत सरकार एवं मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में वर्ष 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) से मुक्त करने सहित मध्य प्रदेश के कर्मचारियों की 23 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की गई।

डिंडौरी तहसील मुख्यालय में तहसील अध्यक्ष तरुण ठाकुर के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान जिला अध्यक्ष सनत तिवारी, जिला सचिव आनंद उइके, जिला कोषाध्यक्ष राकेश गुप्ता, संरक्षक श्रीराम उरैती, तहसील उपाध्यक्ष महेंद्र उरैती, ब्लॉक अध्यक्ष डिंडौरी अभिषेक परस्ते, ब्लॉक सचिव रामकुमार चंदेल, ब्लॉक सचिव बजाग बिरजू सिंह परस्ते, TWTA ब्लॉक अध्यक्ष कमल गौतम, सचिव शरद नामदेव, महेंद्र मालवे, शांति पन्द्राम सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।


शाहपुरा तहसील मुख्यालय में तहसील अध्यक्ष कमलेश गुप्ता के नेतृत्व में कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष नंद किशोर श्रीवास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


विकासखंड मुख्यालय बजाग में तहसील अध्यक्ष जीवन मरावी एवं करंजिया ब्लॉक अध्यक्ष लल्लू सिंह परस्ते के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मदन पन्द्राम, लक्ष्मी बनावल, तेजवती पन्द्राम, श्यामलाल परस्ते, बालक सिंह धुर्वे सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी मौजूद रहे।

कर्मचारी संघ ने कहा कि 23 सूत्री मांगों को लेकर संगठन लगातार प्रयासरत है। संघ की प्रमुख मांगों में वर्ष 2010 के पूर्व नियुक्त शिक्षकों को TET परीक्षा से मुक्त करना तथा कर्मचारियों से जुड़ी अन्य मांगों का निराकरण शामिल है।

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ जिला शाखा डिंडौरी ने तहसील स्तरीय ज्ञापन कार्यक्रम में शामिल होने वाले जिले के सभी अधिकारी-कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया। साथ ही कर्मचारी हितों से जुड़े मुद्दों के लिए भविष्य में होने वाले संघर्ष में अधिक संख्या में सहभागिता की अपील की।


 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।